कैंसर मरीज से ₹500 की रिश्वत मांगने का आरोप, नहीं दिए तो BPL बंद… BPL बंद हुआ तो आयुष्मान भी रुका...
ग्वालियर नगर निगम में कथित रिश्वतखोरी के खिलाफ एक युवक ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। हुरावली निवासी कल्याण सिंह के परिवार का आरोप है कि गरीबी रेखा के कार्ड को समग्र आईडी से लिंक कराने के बदले निगम कर्मचारी ने पहले ₹1500, फिर ₹1000 और आखिर में ₹500 देने की मांग की। परिवार के मुखिया के कैंसर से जूझने और आर्थिक तंगी के बावजूद रकम नहीं दे पाने पर राशन और बाद में आयुष्मान योजना का लाभ बंद होने का आरोप लगाया गया है। विरोध में युवक 100-100 रुपये के पांच नोट यानी ₹500 गले में लटकाकर नगर निगम की जनसुनवाई में पहुंचा और मामले की शिकायत की। शिकायत सामने आने के बाद अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने जांच के निर्देश दिए हैं। अब जांच में ही स्पष्ट होगा कि रिश्वत मांगने के आरोप सही हैं या नहीं और परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ क्यों नहीं मिल पाया।
Gwalior Gird, Gwalior | Oct 6, 2026