ग्वालियर में गरबा-डांडिया के प्रवेश को लेकर विवाद, गैर-हिंदुओं की एंट्री रोकने और ID जांच की मांग...
ग्वालियर में नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा-डांडिया आयोजनों को लेकर सकल हिंदू समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर धार्मिक मर्यादा, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने की मांग की है। संगठन के प्रतिनिधियों ने आयोजनों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने और आयोजकों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग रखी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वासन देते हुए बताया कि गरबा स्थलों पर आईडी जांच के बाद प्रवेश, CCTV निगरानी और पर्याप्त सुरक्षा बल की व्यवस्था की जाएगी। डीएसपी हेडक्वार्टर रोबिन जैन के मुताबिक, ज्ञापन के आधार पर आयोजकों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे और कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।