सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता अभियान
परिवहन विभाग के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज डी.ए.वी. मोड़ से बाईपास टोल तक विशेष हेलमेट जाँच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लगभग 200 वाहनों की जाँच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 31 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए कुल ₹91,500/- का जुर्माना वसूल किया गया।
अभियान के दौरान हेलमेट के नियमित उपयोग, निर्धारित गति सीमा एवं अन्य यातायात नियमों के पालन के संबंध में वाहन चालकों को जागरूक किया गया। साथ ही ओवरलोडिंग की जाँच की गई तथा बड़े वाहनों के आवश्यक कागजात एवं वैध दस्तावेजों की भी जाँच की गई।
2 views | Lakhisarai, Bihar | Oct 5, 2026