समाहरणालय स्थित गांधी मैदान के खेल भवन में “विकसित भारत की संकल्पना” विषय पर आधारित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी आठ शिक्षा अंचलों से प्रथम स्थान पर चयनित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समग्र शिक्षा, लखीसराय के संभाग प्रभारी श्री आलोक रंजन एवं श्री अमित कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा श्रीमती सीमा कुमारी, निर्णायक श्री मनोज कुमार चौधरी, श्री घनश्याम कुमार एवं श्री गोविंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” से हुई।
भाषण प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या, वलीपुर, पिपरिया की तुलसी कुमारी ने प्रथम, मध्य विद्यालय रसूलपुर, सूर्यगढ़ा की वैष्णवी प्रिया ने द्वितीय तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय जखौर, बड़हिया के आदित्य राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 9 से 12 वर्ग में रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय, शिवसोना की कोमल कुमारी ने प्रथम, कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल, परसावां, रामगढ़ चौक के लवराज ने द्वितीय तथा मेघराय मिश्री प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय, वलीपुर, पिपरिया की नंदनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 8 वर्ग में श्रीकृष्ण मध्य विद्यालय, बड़हिया की रिया कुमारी ने प्रथम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंवरिया, रामगढ़ चौक की सोनम कुमारी ने द्वितीय तथा कन्या मध्य विद्यालय, नरोत्तमपुर कजरा की अंकुश कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12 वर्ग में उच्च विद्यालय, मतासी की नंदनी कुमारी ने प्रथम, प्लस टू उच्च विद्यालय, अमरपुर की दिशु ने द्वितीय तथा कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल, परसावां, रामगढ़ चौक की दुर्गेश्वरी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी सफल प्रतिभागियों को उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम द्वारा प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें उन्नत भाषण कला के विभिन्न टिप्स दिए तथा अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षक श्री पीयूष कुमार झा ने किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के श्री रणवीर कुमार, श्री चंदन कुमार, श्री ललन कुमार, श्रीमती मीरा कुमारी, श्री संदेश पटेल सहित अन्य शिक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।