अधिवक्ता और परिजनों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी से वार का आरोप
प्रयागराज। लालापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुजौना में जिला न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता मनी प्रसाद और उनके परिजनों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विपक्षियों ने कुल्हाड़ी से जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसमें अधिवक्ता मनी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि हमले के दौरान अधिवक्ता के पुत्र और भाई के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए कैल्विन अस्पताल, प्रयागराज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद अधिवक्ता समुदाय और परिजनों में आक्रोश है। पीड़ित पक्ष ने शासन एवं प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में दोबारा किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Bara, Allahabad | Oct 4, 2026