ओवरलोड बालू लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, टली बड़ी दुर्घटना
प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के उभारी चौराहे के समीप रविवार को बालू लदा एक ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। डंपर के सड़क पर पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई राहगीर या वाहन उसकी चपेट में नहीं आया और बड़ी जनहानि टल गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में ओवरलोड बालू लदे वाहनों का आवागमन लगातार जारी रहता है, जिससे सड़क पर हादसे का खतरा बना रहता है। डंपर पलटने की सूचना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।