#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत पुराना नगर परिषद कार्यालय परिसर, राजबाड़ा चौक, धरमपुरी में नगरीय स्तरीय ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता कर नगरवासियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री कालूसिंह ठाकुर ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक सुगमता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उनके नजदीक उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करना है। जनसेवा, सुशासन और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की पहुंच सुनिश्चित करना ही सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों से योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रमोद कुमार गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
#SevaSankalpAbhiyan
Jansampark Madhya Pradesh
4 views | Dhar, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026