केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में #सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र धार के वृहद औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत शिविर आयोजित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शिविर में सहभागिता कर बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। कोई भी पात्र परिवार जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसी संकल्प के साथ ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से सरकार और जनता के बीच सेतु को और मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने एवं उनकी समस्याओं के निराकरण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर विभागीय अधिकारियों से योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
#SevaSankalpAbhiyan
Jansampark Madhya Pradesh
11 views | Dhar, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026