Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
No video available

बालाघाट: आज दिनांक 07 अगस्त 2020 को माननीय , श्री प्रदीप जायसवाल जी, अध्यक्ष खनिज विकास निगम लिमिटेड #bhopal #mp 

Balaghat, Balaghat | Aug 7, 2020

MORE NEWS

#बालाघाट
 जिले के बिरसा विकासखण्ड के प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्यवाही लगातार जारी है । आज दिनांक 17-08-2026 को 15 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है । अभियान के दौरान अब तक जिला चिकित्सालय भेजे गए कुल 184 मरीजों में से 133 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 51 मरीज उपचाररत हैं, जो पूर्णत: स्‍वस्‍थ हैं । घर-घर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में अब तक 2968 लोगों की जांच की गई, जिसमें कुल 645 विभिन्‍न बीमारियों के मरीज पाए गए हैं, जिसमें 133 को अस्‍पताल में एवं 461 को घर पर ही उपचार प्रदान कर ठीक किया गया । स्वास्थ्य विभाग की 20 सर्वेक्षण टीमों द्वारा प्रभावित ग्रामों में घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है । बीमार व्यक्तियों की जांच एवं उपचार हेतु 10 चिकित्सा अधिकारी, 04 एम्बुलेंस एवं 04 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं । सर्वे के दौरान 673 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक की खुराक, 681 बच्चों को आयरन सिरप, 543 बच्चों को एल्बेंडाजोल तथा 73 बच्चों को मीजल्स का डोज दिया गया है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है । 14 गावों के 1,532 घरों में कीटनाशक छिडकाव एवं 14 ग्रामों में इंडोर और आअटडोर फागिंग तथा 14 ग्रामों में लार्वा सर्वे किया पूर्ण किया गया l

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal 
#minprdd  #healthminmp

#बालाघाट जिले के बिरसा विकासखण्ड के प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्यवाही लगातार जारी है । आज दिनांक 17-08-2026 को 15 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है । अभियान के दौरान अब तक जिला चिकित्सालय भेजे गए कुल 184 मरीजों में से 133 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 51 मरीज उपचाररत हैं, जो पूर्णत: स्‍वस्‍थ हैं । घर-घर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में अब तक 2968 लोगों की जांच की गई, जिसमें कुल 645 विभिन्‍न बीमारियों के मरीज पाए गए हैं, जिसमें 133 को अस्‍पताल में एवं 461 को घर पर ही उपचार प्रदान कर ठीक किया गया । स्वास्थ्य विभाग की 20 सर्वेक्षण टीमों द्वारा प्रभावित ग्रामों में घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है । बीमार व्यक्तियों की जांच एवं उपचार हेतु 10 चिकित्सा अधिकारी, 04 एम्बुलेंस एवं 04 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं । सर्वे के दौरान 673 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक की खुराक, 681 बच्चों को आयरन सिरप, 543 बच्चों को एल्बेंडाजोल तथा 73 बच्चों को मीजल्स का डोज दिया गया है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है । 14 गावों के 1,532 घरों में कीटनाशक छिडकाव एवं 14 ग्रामों में इंडोर और आअटडोर फागिंग तथा 14 ग्रामों में लार्वा सर्वे किया पूर्ण किया गया l #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #minprdd #healthminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

#बालाघाट
तिरंगे के रंग में रंगा खैरलांजी, देशभक्ति के जज्बे के साथ हर घर तिरंगा अभियान का समापन

वीरांगना रानी अवंतीबाई शासकीय महाविद्यालय, खैरलांजी में 9 से 17 अगस्त तक चले ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ का देशभक्ति और जनजागरूकता से ओतप्रोत माहौल में समापन हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

अभियान के दौरान बाइक रैली, मानव श्रृंखला, तिरंगा एंथम, तिरंगा रंगोली, प्रश्नोत्तरी, निबंध, पोस्टर, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने बाइक रैली के माध्यम से आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर देश के विभाजन की पीड़ा और त्रासदी को याद करते हुए मौन यात्रा निकाली गई। वहीं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

समापन अवसर पर महाविद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। प्राचार्य श्री नीरज सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ ऐसे अभियानों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री रोहित कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 

#CMMadhyaPradesh #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #JansamparkMP

#बालाघाट तिरंगे के रंग में रंगा खैरलांजी, देशभक्ति के जज्बे के साथ हर घर तिरंगा अभियान का समापन वीरांगना रानी अवंतीबाई शासकीय महाविद्यालय, खैरलांजी में 9 से 17 अगस्त तक चले ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ का देशभक्ति और जनजागरूकता से ओतप्रोत माहौल में समापन हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। अभियान के दौरान बाइक रैली, मानव श्रृंखला, तिरंगा एंथम, तिरंगा रंगोली, प्रश्नोत्तरी, निबंध, पोस्टर, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने बाइक रैली के माध्यम से आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर देश के विभाजन की पीड़ा और त्रासदी को याद करते हुए मौन यात्रा निकाली गई। वहीं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर महाविद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। प्राचार्य श्री नीरज सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ को राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ ऐसे अभियानों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री रोहित कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

#बालाघाट 
बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्राम कुंडेकसा, बोंदारी एवं कोरका में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाडी केन्‍द्रों में साफ-सफाई कराई गई है, बच्‍चों को समय पर भोजन की उपलब्‍धता सुनिश्चित की गई है, घर पर जाकर भोजन वितरण किया गया है । प्रभावित क्षेत्र में वि.खंड बैहर के 06 ग्रामों के 20 आंगनबाडी केंद्रों में बिरसा विकासखण्‍ड के 16 ग्रामों के 33 आंगनबाडी केन्‍द्रों मे साफ-सफाई कराई गई । वि.खं.बैहर में 20 आंगनबाडी केंद्रों के 366 एवं बिरसा वि.खंड में 33 आंगनबाडी केंद्रों के 904 बच्‍चों को भोजन दिया गया। 
इसी प्रकार वि.खं.बैहर में 13 आंगनबाडी केंद्रों के 82 एवं बिरसा वि.खंड में 17 आंगनबाडी केंद्रों के 255 बच्‍चों को घर पर भोजन पहुंचाकर भी दिया गया तथा वि.खंड बैहर में 20 आं.बा.के.अंतर्गत 93 बच्‍चों तथा वि.खंड बिरसा में 15 आंगनबाडी केंद्रों के 40 बच्‍चों / गर्भवती महिलाओं एवं धात्री को THR का प्रदाय किया गया l

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal
#minprdd #healthminmp

#बालाघाट बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्राम कुंडेकसा, बोंदारी एवं कोरका में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाडी केन्‍द्रों में साफ-सफाई कराई गई है, बच्‍चों को समय पर भोजन की उपलब्‍धता सुनिश्चित की गई है, घर पर जाकर भोजन वितरण किया गया है । प्रभावित क्षेत्र में वि.खंड बैहर के 06 ग्रामों के 20 आंगनबाडी केंद्रों में बिरसा विकासखण्‍ड के 16 ग्रामों के 33 आंगनबाडी केन्‍द्रों मे साफ-सफाई कराई गई । वि.खं.बैहर में 20 आंगनबाडी केंद्रों के 366 एवं बिरसा वि.खंड में 33 आंगनबाडी केंद्रों के 904 बच्‍चों को भोजन दिया गया। इसी प्रकार वि.खं.बैहर में 13 आंगनबाडी केंद्रों के 82 एवं बिरसा वि.खंड में 17 आंगनबाडी केंद्रों के 255 बच्‍चों को घर पर भोजन पहुंचाकर भी दिया गया तथा वि.खंड बैहर में 20 आं.बा.के.अंतर्गत 93 बच्‍चों तथा वि.खंड बिरसा में 15 आंगनबाडी केंद्रों के 40 बच्‍चों / गर्भवती महिलाओं एवं धात्री को THR का प्रदाय किया गया l #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #minprdd #healthminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

#बालाघाट
सांसद भारती पारधी ने बीमारी से प्रभावित ग्रामों का किया भ्रमण, मरीजों से जाना हाल

बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने 17 अगस्त को बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्राम कुंडेकसा, बोंदारी एवं कोरका का भ्रमण कर वहां की स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही उपचार सुविधाओं का निरीक्षण किया।

सांसद श्रीमती पारधी ने ग्राम कुंडेकसा में बनाए गए अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपचार कर रहे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों से चर्चा कर मरीजों की स्थिति और उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

सांसद श्रीमती पारधी ने मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि बीमारी से प्रभावित लोगों के उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम से भी मरीजों की नियमित निगरानी और बेहतर उपचार व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की। क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सांसद ने बिठली एवं सोनगुड्डा के स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ स्वास्थ्यकर्मियों से क्षेत्र में बीमारी की स्थिति और मरीजों के उपचार के संबंध में भी चर्चा की।

सोनगुड्डा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम आशा मरावी के सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा ने सांसद श्रीमती भारती पारधी को विशेष रूप से प्रभावित किया। बताया गया कि आशा मरावी के पति का जुलाई माह के अंतिम दिनों में निधन हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने अपने व्यक्तिगत दुख के बीच कर्तव्य से पीछे न हटते हुए पूरी मुस्तैदी से स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं जारी रखीं और मरीजों के उपचार में जुटी रहीं।

सांसद श्रीमती पारधी ने एएनएम आशा मरावी के समर्पण और जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन व्यक्तिगत परिस्थितियों के बावजूद मरीजों की सेवा में जुटे रहना उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को दर्शाता है। प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लगातार दी जा रही सेवाओं को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया और मरीजों के उपचार में जुटे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।

सांसद के इस भ्रमण के दौरान प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, मरीजों के उपचार तथा स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि बीमारी से प्रभावित ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को लेकर हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal
#minprdd #healthminmp #bhartipardhimp

#बालाघाट सांसद भारती पारधी ने बीमारी से प्रभावित ग्रामों का किया भ्रमण, मरीजों से जाना हाल बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने 17 अगस्त को बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्राम कुंडेकसा, बोंदारी एवं कोरका का भ्रमण कर वहां की स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही उपचार सुविधाओं का निरीक्षण किया। सांसद श्रीमती पारधी ने ग्राम कुंडेकसा में बनाए गए अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपचार कर रहे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों से चर्चा कर मरीजों की स्थिति और उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। सांसद श्रीमती पारधी ने मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि बीमारी से प्रभावित लोगों के उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम से भी मरीजों की नियमित निगरानी और बेहतर उपचार व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की। क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सांसद ने बिठली एवं सोनगुड्डा के स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ स्वास्थ्यकर्मियों से क्षेत्र में बीमारी की स्थिति और मरीजों के उपचार के संबंध में भी चर्चा की। सोनगुड्डा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम आशा मरावी के सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा ने सांसद श्रीमती भारती पारधी को विशेष रूप से प्रभावित किया। बताया गया कि आशा मरावी के पति का जुलाई माह के अंतिम दिनों में निधन हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने अपने व्यक्तिगत दुख के बीच कर्तव्य से पीछे न हटते हुए पूरी मुस्तैदी से स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं जारी रखीं और मरीजों के उपचार में जुटी रहीं। सांसद श्रीमती पारधी ने एएनएम आशा मरावी के समर्पण और जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन व्यक्तिगत परिस्थितियों के बावजूद मरीजों की सेवा में जुटे रहना उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को दर्शाता है। प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लगातार दी जा रही सेवाओं को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया और मरीजों के उपचार में जुटे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। सांसद के इस भ्रमण के दौरान प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, मरीजों के उपचार तथा स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि बीमारी से प्रभावित ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को लेकर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #minprdd #healthminmp #bhartipardhimp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

#बालाघाट
बिरसा के प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की घर-घर स्क्रीनिंग जारी, 133 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज

जिले के बिरसा विकासखंड के प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्रवाई लगातार जारी है। 17 अगस्त को 15 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। अभियान के दौरान अब तक जिला चिकित्सालय भेजे गए कुल 184 मरीजों में से 133 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 51 मरीज उपचाररत हैं।

2968 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, 645 मरीज मिले

घर-घर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में अब तक 2968 लोगों की जांच की गई है, जिसमें विभिन्न बीमारियों से पीड़ित कुल 645 मरीज पाए गए। इनमें से 133 मरीजों को अस्पताल में तथा 461 मरीजों को घर पर ही उपचार प्रदान कर स्वस्थ किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की 20 सर्वेक्षण टीमें प्रभावित ग्रामों में घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य निगरानी कर रही हैं।

10 चिकित्सा अधिकारी और 4 एम्बुलेंस तैनात

बीमार व्यक्तियों की जांच एवं उपचार के लिए 10 चिकित्सा अधिकारी, 04 एम्बुलेंस एवं 04 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस और जरूरी दवाएं दी गईं

सर्वे के दौरान 673 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक की खुराक, 681 बच्चों को आयरन सिरप, 543 बच्चों को एल्बेंडाजोल तथा 73 बच्चों को मीजल्स का डोज दिया गया है। प्रभावित 14 गांवों के 1,532 घरों में कीटनाशक का छिड़काव किया गया। इसके साथ ही 14 ग्रामों में इंडोर एवं आउटडोर फॉगिंग तथा 14 ग्रामों में लार्वा सर्वे का कार्य पूर्ण किया गया।

आंगनवाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई और बच्चों को भोजन वितरण

17 अगस्त को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों के आंगनवाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई कराई गई। बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के साथ घर-घर जाकर भी भोजन का वितरण किया गया। बैहर विकासखंड के 06 ग्रामों के 20 आंगनवाड़ी केंद्रों तथा बिरसा विकासखंड के 16 ग्रामों के 33 आंगनवाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई कराई गई।

1270 बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों एवं घर पर मिला भोजन

बैहर विकासखंड में 20 आंगनवाड़ी केंद्रों के 366 तथा बिरसा विकासखंड में 33 आंगनवाड़ी केंद्रों के 904 बच्चों को भोजन दिया गया। इसी प्रकार बैहर विकासखंड के 13 आंगनवाड़ी केंद्रों के 82 तथा बिरसा विकासखंड के 17 केंद्रों के 255 बच्चों को घर पर भोजन पहुंचाकर दिया गया। बैहर विकासखंड के 20 आंगनवाड़ी केंद्रों के 93 बच्चों तथा बिरसा विकासखंड के 15 आंगनवाड़ी केंद्रों के 40 बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को THR का प्रदाय किया गया।

जलस्रोतों का क्लोरीनेशन और हैंडपंपों का सुधार

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में क्लोरीनेशन, ब्लीचिंग छिड़काव, जल परीक्षण एवं खराब हैंडपंपों के सुधार का कार्य किया गया। बैहर विकासखंड के 02 ग्रामों में 08 स्थानों तथा बिरसा विकासखंड के 02 ग्रामों में 06 स्थानों पर ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया।

49 जलस्रोतों का क्लोरीनेशन, 21 जलस्रोतों से लिए गए नमूने

बैहर विकासखंड के 03 ग्रामों में 20 जलस्रोतों तथा बिरसा विकासखंड के 04 ग्रामों में 14 जलस्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। बैहर विकासखंड के 02 ग्रामों के 06 जलस्रोतों तथा बिरसा विकासखंड के 03 ग्रामों के 15 जलस्रोतों से नमूने एकत्र किए गए। वहीं बैहर के 02 ग्रामों के 02 हैंडपंप तथा बिरसा के 02 ग्रामों के 03 हैंडपंपों का सुधार कार्य किया गया।

जलस्रोतों के आसपास सफाई और दवा छिड़काव

जनपद पंचायतों द्वारा प्रभावित ग्रामों में जलस्रोतों के आसपास सफाई एवं दवा छिड़काव कराया गया। पानी एकत्रित होने वाले गड्ढों को भरने तथा सड़क मार्ग की सफाई का कार्य भी किया गया। बैहर जनपद पंचायत के 05 ग्रामों में 27 स्थानों पर जलस्रोतों के आसपास सफाई, 01 ग्राम में 02 स्थानों पर गड्ढे भरने, 02 ग्रामों में 02 स्थानों पर नाली सफाई तथा 02 ग्रामों में 05 स्थानों पर कचरे की सफाई कराई गई। 05 ग्रामों में 19 स्थानों पर ब्लीचिंग का छिड़काव भी कराया गया। जनपद पंचायत बिरसा अंतर्गत 04 ग्रामों में 04 स्थानों पर नाली की सफाई तथा 04 ग्रामों में 29 डार्क स्पॉट एवं हैंडपंपों के आसपास सफाई कराई गई।

छात्रावासों और आश्रमों का निरीक्षण, सफाई पर जोर

जनजातीय कार्य विभाग एवं अन्य अधिकारियों द्वारा छात्रावास एवं आश्रमों का निरीक्षण कर छात्रों को स्वच्छता के साथ रहने तथा बीमारियों से बचाव के संबंध में समझाइश दी गई। प्रभावित क्षेत्र में बैहर विकासखंड के 04 छात्रावास एवं 03 आश्रम तथा बिरसा विकासखंड के 01 छात्रावास एवं 06 आश्रमों का निरीक्षण किया गया।

पानी की टंकियों और परिसरों की कराई गई सफाई

बैहर विकासखंड के 16 छात्रावासों एवं 04 आश्रमों तथा बिरसा विकासखंड के 21 छात्रावासों एवं 07 आश्रमों में पानी की टंकियों की सफाई कराई गई। साथ ही सभी संबंधित छात्रावासों एवं आश्रमों के परिसरों की भी सफाई कराई गई। बैहर विकासखंड के 37 छात्रावासों एवं 11 आश्रमों के समस्त छात्रों के लिए मच्छरदानी उपलब्ध कराई गई।

प्रभावित परिवारों को नियमित रूप से राशन वितरण

17 अगस्त को प्रभावित ग्रामों में राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित किया गया। प्रभावित क्षेत्र के बैहर विकासखंड के 05 ग्रामों के 242 परिवारों तथा बिरसा विकासखंड के 05 ग्रामों के 314 परिवारों को ‘राशन आपके द्वार’ योजना एवं शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया गया।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal 
#minprdd #healthminmp

#बालाघाट बिरसा के प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की घर-घर स्क्रीनिंग जारी, 133 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज जिले के बिरसा विकासखंड के प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्रवाई लगातार जारी है। 17 अगस्त को 15 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। अभियान के दौरान अब तक जिला चिकित्सालय भेजे गए कुल 184 मरीजों में से 133 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 51 मरीज उपचाररत हैं। 2968 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच, 645 मरीज मिले घर-घर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में अब तक 2968 लोगों की जांच की गई है, जिसमें विभिन्न बीमारियों से पीड़ित कुल 645 मरीज पाए गए। इनमें से 133 मरीजों को अस्पताल में तथा 461 मरीजों को घर पर ही उपचार प्रदान कर स्वस्थ किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की 20 सर्वेक्षण टीमें प्रभावित ग्रामों में घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य निगरानी कर रही हैं। 10 चिकित्सा अधिकारी और 4 एम्बुलेंस तैनात बीमार व्यक्तियों की जांच एवं उपचार के लिए 10 चिकित्सा अधिकारी, 04 एम्बुलेंस एवं 04 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस और जरूरी दवाएं दी गईं सर्वे के दौरान 673 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक की खुराक, 681 बच्चों को आयरन सिरप, 543 बच्चों को एल्बेंडाजोल तथा 73 बच्चों को मीजल्स का डोज दिया गया है। प्रभावित 14 गांवों के 1,532 घरों में कीटनाशक का छिड़काव किया गया। इसके साथ ही 14 ग्रामों में इंडोर एवं आउटडोर फॉगिंग तथा 14 ग्रामों में लार्वा सर्वे का कार्य पूर्ण किया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई और बच्चों को भोजन वितरण 17 अगस्त को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों के आंगनवाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई कराई गई। बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के साथ घर-घर जाकर भी भोजन का वितरण किया गया। बैहर विकासखंड के 06 ग्रामों के 20 आंगनवाड़ी केंद्रों तथा बिरसा विकासखंड के 16 ग्रामों के 33 आंगनवाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई कराई गई। 1270 बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों एवं घर पर मिला भोजन बैहर विकासखंड में 20 आंगनवाड़ी केंद्रों के 366 तथा बिरसा विकासखंड में 33 आंगनवाड़ी केंद्रों के 904 बच्चों को भोजन दिया गया। इसी प्रकार बैहर विकासखंड के 13 आंगनवाड़ी केंद्रों के 82 तथा बिरसा विकासखंड के 17 केंद्रों के 255 बच्चों को घर पर भोजन पहुंचाकर दिया गया। बैहर विकासखंड के 20 आंगनवाड़ी केंद्रों के 93 बच्चों तथा बिरसा विकासखंड के 15 आंगनवाड़ी केंद्रों के 40 बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को THR का प्रदाय किया गया। जलस्रोतों का क्लोरीनेशन और हैंडपंपों का सुधार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में क्लोरीनेशन, ब्लीचिंग छिड़काव, जल परीक्षण एवं खराब हैंडपंपों के सुधार का कार्य किया गया। बैहर विकासखंड के 02 ग्रामों में 08 स्थानों तथा बिरसा विकासखंड के 02 ग्रामों में 06 स्थानों पर ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया। 49 जलस्रोतों का क्लोरीनेशन, 21 जलस्रोतों से लिए गए नमूने बैहर विकासखंड के 03 ग्रामों में 20 जलस्रोतों तथा बिरसा विकासखंड के 04 ग्रामों में 14 जलस्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। बैहर विकासखंड के 02 ग्रामों के 06 जलस्रोतों तथा बिरसा विकासखंड के 03 ग्रामों के 15 जलस्रोतों से नमूने एकत्र किए गए। वहीं बैहर के 02 ग्रामों के 02 हैंडपंप तथा बिरसा के 02 ग्रामों के 03 हैंडपंपों का सुधार कार्य किया गया। जलस्रोतों के आसपास सफाई और दवा छिड़काव जनपद पंचायतों द्वारा प्रभावित ग्रामों में जलस्रोतों के आसपास सफाई एवं दवा छिड़काव कराया गया। पानी एकत्रित होने वाले गड्ढों को भरने तथा सड़क मार्ग की सफाई का कार्य भी किया गया। बैहर जनपद पंचायत के 05 ग्रामों में 27 स्थानों पर जलस्रोतों के आसपास सफाई, 01 ग्राम में 02 स्थानों पर गड्ढे भरने, 02 ग्रामों में 02 स्थानों पर नाली सफाई तथा 02 ग्रामों में 05 स्थानों पर कचरे की सफाई कराई गई। 05 ग्रामों में 19 स्थानों पर ब्लीचिंग का छिड़काव भी कराया गया। जनपद पंचायत बिरसा अंतर्गत 04 ग्रामों में 04 स्थानों पर नाली की सफाई तथा 04 ग्रामों में 29 डार्क स्पॉट एवं हैंडपंपों के आसपास सफाई कराई गई। छात्रावासों और आश्रमों का निरीक्षण, सफाई पर जोर जनजातीय कार्य विभाग एवं अन्य अधिकारियों द्वारा छात्रावास एवं आश्रमों का निरीक्षण कर छात्रों को स्वच्छता के साथ रहने तथा बीमारियों से बचाव के संबंध में समझाइश दी गई। प्रभावित क्षेत्र में बैहर विकासखंड के 04 छात्रावास एवं 03 आश्रम तथा बिरसा विकासखंड के 01 छात्रावास एवं 06 आश्रमों का निरीक्षण किया गया। पानी की टंकियों और परिसरों की कराई गई सफाई बैहर विकासखंड के 16 छात्रावासों एवं 04 आश्रमों तथा बिरसा विकासखंड के 21 छात्रावासों एवं 07 आश्रमों में पानी की टंकियों की सफाई कराई गई। साथ ही सभी संबंधित छात्रावासों एवं आश्रमों के परिसरों की भी सफाई कराई गई। बैहर विकासखंड के 37 छात्रावासों एवं 11 आश्रमों के समस्त छात्रों के लिए मच्छरदानी उपलब्ध कराई गई। प्रभावित परिवारों को नियमित रूप से राशन वितरण 17 अगस्त को प्रभावित ग्रामों में राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित किया गया। प्रभावित क्षेत्र के बैहर विकासखंड के 05 ग्रामों के 242 परिवारों तथा बिरसा विकासखंड के 05 ग्रामों के 314 परिवारों को ‘राशन आपके द्वार’ योजना एवं शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया गया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #minprdd #healthminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026