Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image

मिशन शक्ति के अंतर्गत ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना के तहत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, मुरैना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा वन स्टॉप सेंटर की टीम द्वारा छात्राओं को विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं कानूनी विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बाल विवाह के दुष्परिणामों के संबंध में छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि कम आयु में विवाह होने से बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही उनकी शिक्षा बाधित होती है तथा जीवन में आगे बढ़ने के अवसर सीमित हो जाते हैं। इसके विपरीत शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बालिकाएं न केवल अपने भविष्य को सशक्त बनाती हैं, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। छात्राओं को अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया गया। वन स्टॉप सेंटर की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं, जैसे पुलिस सहायता, विधिक परामर्श, मनोसामाजिक परामर्श, अस्थायी आश्रय तथा आपातकालीन सहायता की जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को ‘‘गुड टच’’ एवं ‘‘बैड टच’’ के बारे में जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की अनुचित या अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, लैंगिक समानता, महिला एवं बाल अधिकारों तथा पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री रानू रावत, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #betibachaobetipadao

Morena, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

MORE NEWS

खाद के लिए किसानों का फूटा गुस्सा, मंडी गेट पर जड़ा ताला

मुरैना में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने सोमवार सुबह कृषि उपज मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। किसानों का आरोप है कि वे रात 3 बजे से सोसायटी के बाहर खाद के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन सुबह 9:30 बजे तक कर्मचारी नहीं पहुंचे। गुस्साए किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि खाद मिलने तक मंडी का गेट नहीं खुलेगा। गेट बंद होने से फसल बेचने पहुंचे अन्य किसान भी परेशान हुए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया।

#morena #मुरैना #खाद #किसान

खाद के लिए किसानों का फूटा गुस्सा, मंडी गेट पर जड़ा ताला मुरैना में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने सोमवार सुबह कृषि उपज मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। किसानों का आरोप है कि वे रात 3 बजे से सोसायटी के बाहर खाद के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन सुबह 9:30 बजे तक कर्मचारी नहीं पहुंचे। गुस्साए किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि खाद मिलने तक मंडी का गेट नहीं खुलेगा। गेट बंद होने से फसल बेचने पहुंचे अन्य किसान भी परेशान हुए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया। #morena #मुरैना #खाद #किसान

Morena Nagar, Morena | Aug 17, 2026

जैन मंदिर चोरी में नया CCTV फुटेज, बिना मास्क दिखा संदिग्ध चोर

मुरैना के बड़े जैन मंदिर में चांदी का मुकुट चोरी मामले में 13 दिन बाद पुलिस को अहम सुराग मिला है। मंदिर से मिले नए CCTV फुटेज में संदिग्ध चोर बिना मास्क के नजर आ रहा है। पुलिस ने करीब एक दर्जन संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी है और अब फुटेज में दिख रहे चेहरे के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास तेज कर दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने आरोपी की विश्वसनीय जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की बात कही है।

#morena #मुरैना #चोर #जैन #मंदिर

जैन मंदिर चोरी में नया CCTV फुटेज, बिना मास्क दिखा संदिग्ध चोर मुरैना के बड़े जैन मंदिर में चांदी का मुकुट चोरी मामले में 13 दिन बाद पुलिस को अहम सुराग मिला है। मंदिर से मिले नए CCTV फुटेज में संदिग्ध चोर बिना मास्क के नजर आ रहा है। पुलिस ने करीब एक दर्जन संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी है और अब फुटेज में दिख रहे चेहरे के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास तेज कर दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने आरोपी की विश्वसनीय जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की बात कही है। #morena #मुरैना #चोर #जैन #मंदिर

Morena Nagar, Morena | Aug 17, 2026

मंदिर की सीढ़ियों से गिरा दिल्ली का श्रद्धालु, मौ.त के बाद जिला अस्पताल में हंगामा

मुरैना। नगर सेन बाबा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे दिल्ली निवासी संजय कुमार की सीढ़ियों से गिरने के बाद मौ.त हो गई। सोमवार सुबह करीब 5 बजे नहाने के बाद परिवार के साथ मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने के समय पति की सांसें चल रही थीं, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिला। परिजनों ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए भोपाल एम्स में पोस्टमार्टम की मांग की है। वहीं ड्यूटी डॉक्टर अभय सिंकरवार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि संजय को अस्पताल लाने के समय ही उनकी मौत हो चुकी थी और मेडिकल टीम ने ईसीजी व सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया था।
#morena #मुरैना #दिल्ली

मंदिर की सीढ़ियों से गिरा दिल्ली का श्रद्धालु, मौ.त के बाद जिला अस्पताल में हंगामा मुरैना। नगर सेन बाबा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे दिल्ली निवासी संजय कुमार की सीढ़ियों से गिरने के बाद मौ.त हो गई। सोमवार सुबह करीब 5 बजे नहाने के बाद परिवार के साथ मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और सिर में गंभीर चोट लगी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया कि अस्पताल पहुंचने के समय पति की सांसें चल रही थीं, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिला। परिजनों ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए भोपाल एम्स में पोस्टमार्टम की मांग की है। वहीं ड्यूटी डॉक्टर अभय सिंकरवार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि संजय को अस्पताल लाने के समय ही उनकी मौत हो चुकी थी और मेडिकल टीम ने ईसीजी व सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया था। #morena #मुरैना #दिल्ली

Morena Nagar, Morena | Aug 17, 2026

होटल में पुलिस का छापा, 4 युवतियां और 1 युवक पकड़ाए,  कुछ युवक कूदकर भागे

मुरैना सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस ने सीएसपी दीपाली चंदौलिया के नेतृत्व में सैयद नहर के पास स्थित होटल कान्हा पैलेस में संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल से 4 युवतियां और 1 युवक पुलिस के हाथ लगे, जबकि कुछ युवक होटल से कूदकर भागने में सफल हो गए।
बताया जा रहा है कि होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर होटल में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार युवतियों और एक युवक को पकड़ा है। वहीं, कुछ युवक पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल से कूदकर फरार हो गए। पुलिस फरार युवकों की तलाश में जुटी है।
फिलहाल पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और होटल में चल रही गतिविधियों को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#मुरैना #morena #पुलिस

होटल में पुलिस का छापा, 4 युवतियां और 1 युवक पकड़ाए, कुछ युवक कूदकर भागे मुरैना सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस ने सीएसपी दीपाली चंदौलिया के नेतृत्व में सैयद नहर के पास स्थित होटल कान्हा पैलेस में संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल से 4 युवतियां और 1 युवक पुलिस के हाथ लगे, जबकि कुछ युवक होटल से कूदकर भागने में सफल हो गए। बताया जा रहा है कि होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर होटल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार युवतियों और एक युवक को पकड़ा है। वहीं, कुछ युवक पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल से कूदकर फरार हो गए। पुलिस फरार युवकों की तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और होटल में चल रही गतिविधियों को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। #मुरैना #morena #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Aug 17, 2026

मुरैना की बनखंडी रोड पर देर रात दो पक्षों में पथराव, पुलिस ने शुरू की जांच

मुरैना। शहर की बनखंडी रोड पर देर रात दो पक्षों के बीच जमकर पथराव होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पथराव किस वजह से हुआ और इसमें कौन लोग शामिल थे, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाने का प्रयास किया।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है।

#morena #मुरैना #पुलिस

मुरैना की बनखंडी रोड पर देर रात दो पक्षों में पथराव, पुलिस ने शुरू की जांच मुरैना। शहर की बनखंडी रोड पर देर रात दो पक्षों के बीच जमकर पथराव होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पथराव किस वजह से हुआ और इसमें कौन लोग शामिल थे, इसकी फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है। #morena #मुरैना #पुलिस

Morena Nagar, Morena | Aug 17, 2026