डबवाली पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के दिशा-निर्देशन में स्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान जारी है। चौकी चौटाला प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह ने चालकों, सहायकों और स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक कर अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड किट, वैध दस्तावेजों की अनिवार्यता पर जोर दिया।