जन्मदिन पर राजकुमार शर्मा ने ब्राह्मण महासभा को दिए 1100 रुपये
- केक काटकर मनाया जन्मदिन, सहयोग राशि देकर शुरू की नई परंपरा
सिरसा।
श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा के कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा (चोटिया) का जन्मदिन शुक्रवार को श्री अग्रवाल मिष्ठान भंडार, भगत सिंह चौक पर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा ने 1100 रुपये की सहयोग राशि श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा को भेंट कर जन्मदिन को सामाजिक सेवा से जोड़ने की पहल की। इस अवसर पर विजय शर्मा लेमन वाले, प्रधान सुशील शर्मा पेट्रोल पंप वाले, महासचिव सुधीर सारस्वत, संजय शर्मा नीटू, संरक्षक एवं हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष हीरालाल शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्रकार इंद्रमोहन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा, रोशनलाल वशिष्ठ, श्यामलाल शर्मा, दाधीच ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष रघुवीर शर्मा, राजेश शर्मा, सुशील शर्मा ठेकेदार, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश गौतम, हुकमचंद सांखी, अशोक उपाध्याय, मोहन कृष्ण शर्मा, मोहित जोशी, रोहित शर्मा, घनश्याम शर्मा, जतिन शर्मा एडवोकेट, मदनलाल शर्मा (पीपलवा) और प्रवीण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Sirsa, Sirsa | Oct 2, 2026