मगरमच्छ को आखिरकार पकड़ा गया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के मुगलापुर-नसौली गोपाल इलाके में शुक्रवार को मगरमच्छ घुस आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
सुबह से ही मगरमच्छ को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे थे। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद इलाके में बनी दहशत कम हुई। ग्रामीणों से अपील की गई है कि भविष्य में मगरमच्छ या किसी अन्य जंगली जीव के दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और तत्काल वन विभाग या प्रशासन को सूचना दें।
Bilgram, Hardoi | Oct 2, 2026