भोपाल: राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन, उज्जैन को मिली ₹255 करोड़ के दुग्ध प्लांट की सौगात 🐄🥛
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में भोपाल के भेल दशहरा मैदान में 'राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमित शाह ने उज्जैन में ₹255 करोड़ की लागत से बनने वाले 3 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट का भूमिपूजन कर बड़ी सौगात दी। इसके साथ ही, नगर वन विकास के लिए कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (KRIBHCO) और मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड के बीच एक महत्वपूर्ण MoU का आदान-प्रदान भी किया गया। अमित शाह ने गौपालकों के हित में लिए गए फैसलों के लिए राज्य सरकार की सराहना की, वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों और पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि व उन्नत नस्ल के पशुधन को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
#BhopalNews #UjjainNews #AmitShah #CMMohanYadav #GaupalakSammelan MPNews DairyDevelopment