उज्जैन: 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, 4 नाबालिगों समेत 5 पर केस, 2 गिरफ्तार
उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 26 सितंबर को लापता हुई पीड़िता ने चार दिन बाद घर लौटकर परिजनों को आपबीती सुनाई। उसने बताया कि एक परिचित नाबालिग लड़का उसे जीवाजीगंज क्षेत्र के एक सुनसान बाड़े में ले गया, जहां उसके चार अन्य दोस्तों ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बारी-बारी से दरिंदगी की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय बालिग आरोपी लक्की और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी आलोक शर्मा के अनुसार, घटना में शामिल 3 अन्य फरार नाबालिग आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
#UjjainNews #UjjainPolice #CrimeNews #MPPolice #UjjainCrime