उज्जैन: सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए RTO की पहल, 200 ड्राइवरों और कंडक्टरों का हुआ नेत्र परीक्षण 👁️🚌
'सेवा संकल्प अभियान' के तहत उज्जैन RTO और निजी आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नानाखेड़ा बस स्टैंड पर वाहन चालकों और परिचालकों के लिए एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने और चालकों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कैंप में 200 से अधिक ड्राइवरों और कंडक्टरों की आंखों की जांच की गई। गंभीर समस्याओं वाले मरीजों को इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष मालवीय ने बताया कि 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत आगे भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे।
#UjjainNews #RoadSafety #EyeCamp #UjjainRTO #PublicTransport