Public App Logo
जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की शिकायतें जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के द्वारा मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की शिकायतें सुनी गईं। फरियादियों ने अपनी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की। - Jehanabad News