मंझनपुर: कोखराज उपहार में चाहली टूटने से नीचे गिरा राजगीर, इलाज के दौरान हुई मौत, साथियों पर अस्पताल के बाहर छोड़ने का आरोप
कोखराज उपहार गांव में निर्माण कार्य के दौरान चाहली टूटने से नीचे गिरकर एक राजगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे कशिया स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि साथी मजदूर घायल युवक को अस्पताल के बाहर छोड़कर चले गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।