सुप्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय महाराज का सिरसा के श्री बाबा तारा जी कुटिया में भव्य स्वागत हुआ। महाराज ने बाबा तारा जी की समाधि पर नतमस्तक होकर आशीर्वाद ग्रहण किया और कुटिया के सेवा-संस्थान की प्रशंसा की। हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और मुख्य सेवक गोबिंद कांडा को सेवा के लिए विशेष साधुवाद दिया गया।