Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

पांगी घाटी में बाढ़ के बाद सड़कें बहाल करने में जुटा प्रशासन और लोक निर्माण विभाग, करोड़ों का नुकसान सुरेंद्र ठाकुर पांगी 04 जुलाई जनजातीय क्षेत्र पांगी में हाल ही में बादल फटने और आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। सबसे अधिक नुकसान साच, घिसल और निचला कुठल क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों को हुआ, जिससे कई स्थानों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रभावित मार्गों को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए पांगी प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों में जुटे हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) रवि कुमार शर्मा ने बताया कि बादल फटने के बाद आए तेज बहाव ने अपना रौद्र रूप दिखाया, जिससे नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया और कई स्थानों पर सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में लगातार मशीनों और संसाधनों के साथ सड़कें खोलने का कार्य कर रहे हैं ताकि लोगों की आवाजाही जल्द से जल्द सुचारु हो सके। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, पांगी के आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम अमनदीप सिंह ने बताया कि बाढ़ के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ किसानों की मटर की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने घाटी के लोगों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें तथा यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो दिन के समय ही करें। रात के समय भूस्खलन, चट्टानें गिरने और नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा अधिक रहता है, इसलिए सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। Pangi Administration #HimachalPradesh #Flood #Cloudburst #RoadDamage #PWD #DisasterRelief #Monsoon #Landslide #RoadRestoration #PangiLiveNews #HimachalNews #ChambaNews #BreakingNews #WeatherAlert #StaySafe #TribalArea #IndiaNews

Chamba, Chamba | Jul 4, 2026

MORE NEWS

🎤 नन्ही रिपोर्टर सना खान का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू!
सना खान के बेबाक और दिलचस्प सवालों के सामने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिए खास जवाब। 👏
📺 देखिए सना खान और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की खास बातचीत, पहाड़ी न्यूज़ पर।

#PahadiNews #SunilPahadi #SanaKhan #MukeshAgnihotri #ExclusiveInterview #HimachalPradesh #HimachalNews

🎤 नन्ही रिपोर्टर सना खान का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू! सना खान के बेबाक और दिलचस्प सवालों के सामने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिए खास जवाब। 👏 📺 देखिए सना खान और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की खास बातचीत, पहाड़ी न्यूज़ पर। #PahadiNews #SunilPahadi #SanaKhan #MukeshAgnihotri #ExclusiveInterview #HimachalPradesh #HimachalNews

Chamba, Chamba | Aug 17, 2026

🚨 चंबा के तीसा में पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारे मिलने से हड़कंप
जिला चंबा के तीसा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिमगिरी के शुरनाला में रविवार को पाकिस्तानी झंडा और 30 से अधिक गुब्बारे बरामद हुए।
बताया जा रहा है कि गुब्बारों पर “दिल दिल पाकिस्तान” लिखा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झंडे व गुब्बारों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
📍 शुरनाला, हिमगिरी | तीसा | चंबा
🔴 मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
पहाड़ी न्यूज़ | सुनील पहाड़ी ✍️
#Chamba #Tissa #Himgiri #Shurnala #HimachalPradesh #PahadiNews #BreakingNews

🚨 चंबा के तीसा में पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारे मिलने से हड़कंप जिला चंबा के तीसा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिमगिरी के शुरनाला में रविवार को पाकिस्तानी झंडा और 30 से अधिक गुब्बारे बरामद हुए। बताया जा रहा है कि गुब्बारों पर “दिल दिल पाकिस्तान” लिखा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झंडे व गुब्बारों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 📍 शुरनाला, हिमगिरी | तीसा | चंबा 🔴 मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पहाड़ी न्यूज़ | सुनील पहाड़ी ✍️ #Chamba #Tissa #Himgiri #Shurnala #HimachalPradesh #PahadiNews #BreakingNews

Chamba, Chamba | Aug 17, 2026

LOC की दास्तान | एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
LOC से जुड़ी अनसुनी यादें और उस दौर की दास्तान…
ग्वाली चाचा के साथ सुनील पहाड़ी की खास और बेबाक बातचीत। 🇮🇳
देखिए यह एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, सिर्फ पहाड़ी न्यूज़ पर। 📺
🎙️ इंटरव्यू: सुनील पहाड़ी
📍 पहाड़ी न्यूज़
वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share ↗️ | Follow 🔔 जरूर करें।
#LOC #LOCकीदास्तान #ExclusiveInterview #सुनीलपहाड़ी #पहाड़ी_न्यूज़ #ग्वालीचाचा #HimachalNews #PahadiNews #gwali
#turtuk #ladakh

LOC की दास्तान | एक्सक्लूसिव इंटरव्यू LOC से जुड़ी अनसुनी यादें और उस दौर की दास्तान… ग्वाली चाचा के साथ सुनील पहाड़ी की खास और बेबाक बातचीत। 🇮🇳 देखिए यह एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, सिर्फ पहाड़ी न्यूज़ पर। 📺 🎙️ इंटरव्यू: सुनील पहाड़ी 📍 पहाड़ी न्यूज़ वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share ↗️ | Follow 🔔 जरूर करें। #LOC #LOCकीदास्तान #ExclusiveInterview #सुनीलपहाड़ी #पहाड़ी_न्यूज़ #ग्वालीचाचा #HimachalNews #PahadiNews #gwali #turtuk #ladakh

Chamba, Chamba | Aug 17, 2026

पांगी घाटी में बाढ़ के बाद सड़कें बहाल करने में जुटा प्रशासन और लोक निर्माण विभाग, करोड़ों का नुकसान सुरेंद्र ठाकुर पांगी 04 जुलाई जनजातीय क्षेत्र पांगी में हाल ही में बादल फटने और आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। सबसे अधिक नुकसान साच, घिसल और निचला कुठल क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों को हुआ, जिससे कई स्थानों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रभावित मार्गों को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए पांगी प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों में जुटे हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (XEN) रवि कुमार शर्मा ने बताया कि बादल फटने के बाद आए तेज बहाव ने अपना रौद्र रूप दिखाया, जिससे नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया और कई स्थानों पर सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में लगातार मशीनों और संसाधनों के साथ सड़कें खोलने का कार्य कर रहे हैं ताकि लोगों की आवाजाही जल्द से जल्द सुचारु हो सके। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, पांगी के आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम अमनदीप सिंह ने बताया कि बाढ़ के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ किसानों की मटर की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने घाटी के लोगों से अपील करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें तथा यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो दिन के समय ही करें। रात के समय भूस्खलन, चट्टानें गिरने और नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा अधिक रहता है, इसलिए सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। Pangi Administration #HimachalPradesh #Flood #Cloudburst #RoadDamage #PWD #DisasterRelief #Monsoon #Landslide #RoadRestoration #PangiLiveNews #HimachalNews #ChambaNews #BreakingNews #WeatherAlert #StaySafe #TribalArea #IndiaNews - Chamba News