Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
sharmaajay55253
64 हजार आवेदन, सिर्फ 3,279 को ₹1500 भाजपा नेता जय सिंह ने सरकार से पूछा—बाकी महिलाओं को कब देगे 1500 रुपए। Himachal Times TV #chamba Jai Singh
Chamba, Chamba
| Oct 1, 2026
#chamba
MORE NEWS
चंबा की बेटी सीमा का भारत पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत।जापान से आज दिल्ली पहुंचने पर इंदिरा गांधी एयपोर्ट पर खेल मंत्रालय और ऐथलैटिक्स फेडरेशन ने उड़नपरी सीमा का भारत पहुंचने पर भव्य स्वागत किया । #ChambaNews Himachal Times TV #highlight #himachalpradesh
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
जापान से दिल्ली पहुंचीं उड़नपरी सीमा, खेल मंत्रालय ने किया भव्य स्वागत दिल्ली, 1 अक्टूबर। जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स से भारतीय दल के दिल्ली लौटने पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खेल मंत्रालय और एथलेटिक्स फेडरेशन की ओर से खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की प्रतिभाशाली एथलीट और ‘उड़नपरी’ सीमा कुमारी का भी भारत पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर देश और हिमाचल का नाम रोशन करने वाली सीमा के दिल्ली पहुंचने पर खेल जगत से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सीमा की इस उपलब्धि से चंबा और हिमाचल के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
64 हजार आवेदन, सिर्फ 3,279 को ₹1500! जय सिंह ने सरकार से पूछा—बाकी महिलाओं का क्या?
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
खज्जियार में स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला जिला स्तरीय अभियान Tribal Live News चम्बा, 1 अक्तूबर 2026। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खज्जियार में जिला स्तरीय जन स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित अभियान में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा सहित विभिन्न विभागों, पंचायती राज संस्थाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान खज्जियार पर्यटन स्थल तथा आसपास के वन क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता एवं कचरा संग्रहण किया गया। प्रतिभागियों ने प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट को एकत्रित कर निर्धारित स्थान तक पहुंचाया तथा लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर पर्यटन स्थलों को बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्थानीय समुदाय, पर्यटकों और प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से कचरे का उचित निस्तारण करने तथा खज्जियार की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खज्जियार के विद्यार्थियों से भी स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाने और इसका संदेश परिवार व समुदाय तक पहुंचाने का आग्रह किया। अभियान के दौरान “स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत–विकसित भारत” तथा “एक घंटा, एक साथ, एक दिन” जैसे संदेशों के माध्यम से जनभागीदारी का आह्वान किया गया। अभियान में जीएसएसएस खज्जियार के विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों, ग्राम पंचायत खज्जियार के स्थानीय लोगों, माय भारत स्वयंसेवकों, आईसीडीएस विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा पोषण अभियान की टीम ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। जिला प्रशासन ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही हैं। पर्यटन स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिता शर्मा, बीडीओ चम्बा महेश ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी धीरज कुमार, परियोजना अर्थशास्त्री विनोद मेहता, प्रधानाचार्य जीएसएसएस खज्जियार संदीप शर्मा, वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी प्रीतम सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनआरएलएम) राकेश भाटिया, ग्राम पंचायत प्रधान चित्र रेखा सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। DC Chamba #स्वच्छता_ही_सेवा_2026 #खज्जियार #चंबा #स्वच्छता_अभियान #जनभागीदारी #स्वच्छ_भारत #विकसित_भारत
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
चढ़ाई पर पीछे खिसका रेत से भरा टिप्पर, नाले में गिरने से बचा #himachalpradesh #dcchamba #chamba #viralvideo #viralreel
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
होटल मेडिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी मंडी (अमरु ) की निरीक्षण टीम ने पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा में माइक्रोबायोलॉजी पीजी कोर्स तीन सीटों से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में डॉ. सीमा देवी (अमरु ) शामिल रहीं। इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा के प्राचार्य कम डीन डॉ. पंकज गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहे। डॉ. पंकज गुप्ता ने निरीक्षण टीम का स्वागत किया, माइक्रोबायोलॉजी पीजी कोर्स से संबंधित कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, शिक्षण व्यवस्था, व्यावहारिक प्रशिक्षण सुविधाओं, आवश्यक अभिलेखों एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान निरीक्षण टीम ने कॉलेज प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की, प्राचार्य कम डीन डॉ. पंकज गुप्ता ने निरीक्षण टीम को महाविद्यालय एवं अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं तथा विद्यार्थियों के प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने टीम का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण टीम ने संस्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। अमरु टीम का यह निरीक्षण पीजी कोर्स की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। इस मौके पर माइक्रोबायोलॉजी विभागध्यक्ष डॉ श्रीधर राव, गजन ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहें।
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
चंबा: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन ग्रेड-2 के 18 पदों को बैचवाइज आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से प्रेस नोट जारी कर पात्र अभ्यर्थियों को अपने नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज एवं सत्यापित करवाने का आग्रह किया गया है। जारी सूचना के अनुसार कुल 18 रिक्त पदों में सामान्य वर्ग (यूआर) के 9 पद, सामान्य वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का 1 पद, सामान्य वर्ग (डब्ल्यूएफएफ) का 1 पद, अनुसूचित जाति (यूआर) के 5 पद तथा अनुसूचित जनजाति (यूआर) के 2 पद शामिल हैं। विभाग द्वारा निर्धारित बैच वर्ष के अनुसार अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के लिए प्रायोजित किया जाएगा। सामान्य वर्ग (यूआर) के लिए दिसंबर 2012, ईडब्ल्यूएस के लिए दिसंबर 2015, डब्ल्यूएफएफ के लिए दिसंबर 2025, एससी (यूआर) के लिए दिसंबर 2021 तथा एसटी (यूआर) के लिए दिसंबर 2022 बैच निर्धारित किए गए हैं। प्रेस नोट में बताया गया है कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 10 अक्टूबर 2026 तक संबंधित रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण एवं नाम की पुष्टि अवश्य कर लें। निर्धारित अवधि के भीतर पंजीकरण अथवा सत्यापन न करवाने की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं होगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया संबंधित रोजगार कार्यालय के माध्यम से लागू नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार संपन्न की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क कर सकते हैं। बाइट निशान कुमार JOA IT जिला रोजगार कार्यालय चंबा।
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा के ऑर्थो ऑपरेशन थिएटर में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन का शुभारंभ किया गया। इस नई मशीन के शुरू होने से हड्डी एवं जोड़ संबंधी जटिल ऑपरेशनों में चिकित्सकों को अधिक सटीकता के साथ कार्य करने में सहायता मिलेगी तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि अस्पताल में लगातार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में ऑर्थो ऑपरेशन थिएटर में नई सी-आर्म मशीन स्थापित की गई है, जिससे मरीजों को अब उन्नत तकनीक आधारित उपचार का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का उद्देश्य जिला चंबा के लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि सी-आर्म मशीन ऑपरेशन के दौरान शरीर के अंदर की हड्डियों और जोड़ों की वास्तविक समय (रियल टाइम) में स्पष्ट तस्वीर उपलब्ध कराती है। इससे फ्रैक्चर, ट्रॉमा, रीढ़ की हड्डी और अन्य जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी अधिक सटीक और सुरक्षित तरीके से की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नई मशीन की मदद से ऑपरेशन का समय कम होगा, सर्जरी की गुणवत्ता में सुधार आएगा तथा मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में भी सहायता मिलेगी। इसके साथ ही कई मामलों में मरीजों को बड़े चिकित्सा संस्थानों का रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें यह सुविधा चंबा में ही उपलब्ध हो सकेगी। अस्पताल प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि नई सी-आर्म मशीन के संचालन से जिले के हजारों मरीजों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा मेडिकल कॉलेज चंबा की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। बाइट डॉ प्रदीप सिंह एमएस मेडिकल कॉलेज चंबा। बाइट डॉ मानिक सहगल हेड ऑफ डिपार्टमेंट हड्डी रोग विशेषज्ञ।
Chamba, Chamba | Oct 1, 2026
64 हजार आवेदन, सिर्फ 3,279 को ₹1500 भाजपा नेता जय सिंह ने सरकार से... - Chamba News