स्याना: नगर के मोहल्ला तहसील के पीछे वाली गली निवासी व्यक्ति ने मोहल्ले के ही व्यक्ति पर लगाया मारपीट कर घायल करने का आरोप
Siyana, Bulandshahr | Sep 29, 2026
नगर के मोहल्ला तहसील के पीछे वाली गली निवासी एक व्यक्ति ने मोहल्ले के ही व्यक्ति पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को पीड़ित कमल लोधी ने कोतवाली पर सूचना देते हुए बताया कि पड़ोसी द्वारा पीड़ित व उसके एक साथी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।