सूरजपुर में एक निर्माणाधीन मकान में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आक्रोशित नाबालिग ने अपने मुंहबोले बाबा पर सब्बल से हमला किया और फिर ब्ले ड से गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना 27 सितंबर की रात की बताई जा रही है। अगली सुबह निर्माणाधीन मकान से बाहर निकलते समय मजदूरों ने नाबालिग को देखा। अंदर जाने पर सीताराम मृत हालत में मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी दी। मामले की जांच जारी है।
( Chhattisgarh News, Raipur News, Ambikapur News, Surguja )