मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने निकाली कलश यात्रा
--
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के अंतर्गत आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को सेक्टर पुछीकरगुवां के अंतर्गत नवांकुर संस्था स्वर्गीय श्रीमती सरदार बाई स्मृति सेवा समिति पुछीकरगुवां के द्वारा एवं ग्राम प्रस्फुटन समिति गीदखिनी के द्वारा कार्यक्रम किया गया।
ग्राम की नवांकुर सखी महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकल गई । हरियाली अमावस्या के अवसर पर हरियाली के महत्व को ग्रामीणों को समझाया गया एवं सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं पेड़ों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद निवाड़ी जिला समन्वयक डॉ. सुनील कटियार एवं ब्लॉक समन्वयक श्री उमाशंकर उपाध्याय नवांकुर संस्था से गजेंद्र सिंह बुंदेला ग्राम प्रस्फुटन समिति से अध्यक्ष सचिव एवं सदस्य गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #niwari
16 views | Niwari, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026