मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा हरियाली यात्रा का आयोजन
--
आज मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला निवाड़ी विकास खंड पृथ्वीपुर में जिला समन्वयक डॉ सुनील कुमार कटियार एवम विकास खंड समन्वयक श्री उमाशंकर उपाध्याय के के मार्गदर्शन में सेक्टर जेरोन की नवांकुर संस्था जय मां मानपुर समर्पण संस्था प्रमुख दिनेश कुमार गुप्ता सिमरा एवम ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मुडैनी द्वारा ग्राम में सेक्टर स्तरीय हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया।
विकासखंड समन्वयक उमाशंकर उपाध्याय ने पर्यावरण संरक्षण पर एवम एक पेड़ मां के नाम अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बताया की परिवार में बच्चो के जन्म दिवस धार्मिक करकर्मो के आयोजनों पर उपहार में देने के लिए प्रेरित किया गया जिसमे परामर्श दाता हेमंत नामदेव द्वार परिषद द्वारा चलाई जा रहे मुख्य मंत्री सामुदायिक नेत्रतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के बारे में एम एस डबल्यू बीएसडब्ल्यू के बारे में बताया गया। माता बहनों द्वारा हरियाली यात्रा के गीत गाए गए तथा पूरे ग्राम में कलश यात्रा निकाली गई और मंदिर परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 30 पौधे रोपित किए गए और दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा सभी नवांकुर सखियों को पौधे दिए गए।
पंचायत मुडैनी सरपंच रमेश कुशवाहा द्वारा बताया गया कि सभी ग्राम बासी अपने अपने आस पास पेड़ लगाए पर्यटन स्वच्छ बनाए
इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से बिहारी विश्वकर्मा, नंदराम कुशवाहा, भगवान दास कुशवाहा, आंगनवाडी कार्यकर्ता सहायिका आशा कार्यकर्ता एवम नवांकुर सखि तथा सी एम सी एल डी पी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता की तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
#jansamparkMP #niwari
13 views | Niwari, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026