Public App Logo
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत अंबेडकर चौक से पटेल मैदान तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा सहरसा, 14 अगस्त 2026। आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा अभियान-2026” के तहत सहरसा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा अंबेडकर चौक से पटेल मैदान तक निकाली गई। माननीय शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, सहरसा जिला श्री मिथलेश तिवारी ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। इस अवसर पर जिलाधिकारी, सहरसा, पुलिस अधीक्षक, सहरसा, नगर आयुक्त, नगर निगम, सहरसा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी, जन- प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़- चढ़कर सहभागिता की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को और सुदृढ़ करने की अपील की। - Samastipur News