आज दिनांक -16 अक्टूबर 2026। को आगामी दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को ताजपुर में जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने किया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं ट्रैफिक डीएसपी भी मौजूद रहे।
फ्लैग मार्च के माध्यम से शहर में विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने कई पूजा पंडालों का निरीक्षण भी किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आगामी पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
जिला प्रशासन की इस पहल से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन की सक्रियता से शहरवासियों में विश्वास एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।
जिला प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के सभी प्रमुख अवसरों पर शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है।
#दुर्गापूजा #फ्लैगमार्च #समस्तीपुरप्रशासन
#विधिव्यवस्था #सुरक्षाव्यवस्था #यातायातव्यवस्था #शांतिपूर्णदुर्गापूजा #दुर्गापूजा2026 #samratchoudhary #CMSamrat
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
5 views | Patna, Bihar | Oct 16, 2026