Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Sitapur
dprosaran
Previous slide
Next slide
4 views |
Patna, Bihar
| Oct 16, 2026
MORE NEWS
Hoisting the Tricolour is a crime.”? 🇮🇳
Patna Rural, Patna | Oct 16, 2026
चोरों को बचाने के लिए, प्रोटेस्टर को दरिंदों की तरह घसीटते हुए दिल्ली पुलिस!!
Patna Rural, Patna | Oct 16, 2026
दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 16.10.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा बिक्रमगंज के विभिन्न पूजा पंडालों, मंदिरों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं काव नदी स्थित विसर्जन घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पूजा स्थलों पर उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने पूजा समिति के प्रतिनिधियों को जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था, स्वयंसेवकों की तैनाती, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। साथ ही, लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पंडालों एवं मंदिरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में डस्टबिन उपलब्ध कराने को कहा गया। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बिक्रमगंज को मंदिरों, पूजा पंडालों तथा शहर के प्रमुख स्थलों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित पदाधिकारियों को नियमित निगरानी करते हुए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा गया। जिला पदाधिकारी द्वारा काव नदी स्थित प्रतिमा विसर्जन घाट का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। विसर्जन स्थलों पर भीड़ का सुव्यवस्थित प्रबंधन, सुरक्षित आवागमन तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्कता बरतने तथा पूजा एवं विसर्जन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी श्री ललित भूषण रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज श्री दिलीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिक्रमगंज श्री सिंधु शेखर सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बिक्रमगंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। #IPRD #DurgaPuja #BiharGovernment #PublicService #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 16, 2026
दुर्गा पूजा को लेकर एसडीओ समस्तीपुर श्री राकेश कुमार ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा... समस्तीपुर। दिनांक- 16.10.2026। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर श्री राकेश कुमार ने नगर आयुक्त एवं ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी के साथ अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के आवागमन तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने का निर्देश दिया गया। एसडीओ श्री राकेश कुमार ने पूजा पंडालों में प्रवेश एवं निकास मार्गों को सुचारु रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना आवश्यक है। प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई कि वे दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। #दुर्गापूजा #DurgaPuja2026 #समस्तीपुर #सुरक्षाव्यवस्था #यातायातव्यवस्था #विधिव्यवस्था #प्रशासनिकनिरीक्षण #समस्तीपुरप्रशासन #CMSamrat #samratchoudhary #bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 16, 2026
मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र के सीताकुंड धाम पर हो रहा है भव्य दुर्गापूजा। पूजा कमिटी ने की बैठक आमजनों से पूजा में शांति बनाए रखने की अपील। पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन...!!! #MotihariNews #SitakundDham #DurgaPuja2026 #PipraPoliceStation #Todays24crimeNews
Patna Rural, Patna | Oct 16, 2026
❤️ रोशनी से सजा अपना पटना, खूबसूरती ऐसी कि नज़रें ठहर जाएँ! 😍 #durgapujareels #durgapujapatna #dussheraspecial #lightshow #decoration @nowpatna
Patna Rural, Patna | Oct 16, 2026
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याओं की हुई सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश... समस्तीपुर, 16 अक्टूबर 2026। जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की गंभीरता से जाँच करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित पदाधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराएँ। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। जिन मामलों में स्थलीय जाँच की आवश्यकता है, उनमें संबंधित पदाधिकारी स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जाँच करें तथा स्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराएँ। साथ ही, जिन मामलों का समाधान विभागीय स्तर पर संभव है, उनका निष्पादन निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन संवाद का उद्देश्य आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, समस्याओं को समझना तथा उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। सभी पदाधिकारी जनहित से जुड़े मामलों के प्रति संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। जिला प्रशासन, समस्तीपुर आम नागरिकों से अपील करता है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान हेतु निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से उनकी समस्याओं का नियमानुसार निष्पादन किया जा सके। #जनसंवाद #जिलाधिकारी #रोशनकुशवाहा #जिलाप्रशासन #जनशिकायत #CMSamrat #samratchoudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration, Samastipur
Patna, Bihar | Oct 16, 2026
आज दिनांक -16 अक्टूबर 2026। को आगामी दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को ताजपुर में जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने किया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं ट्रैफिक डीएसपी भी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के माध्यम से शहर में विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने कई पूजा पंडालों का निरीक्षण भी किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आगामी पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। जिला प्रशासन की इस पहल से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन की सक्रियता से शहरवासियों में विश्वास एवं उत्साह का वातावरण बना रहा। जिला प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के सभी प्रमुख अवसरों पर शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है। #दुर्गापूजा #फ्लैगमार्च #समस्तीपुरप्रशासन #विधिव्यवस्था #सुरक्षाव्यवस्था #यातायातव्यवस्था #शांतिपूर्णदुर्गापूजा #दुर्गापूजा2026 #samratchoudhary #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 16, 2026