दुर्गा पूजा को लेकर एसडीओ समस्तीपुर श्री राकेश कुमार ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा...
समस्तीपुर। दिनांक- 16.10.2026। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर श्री राकेश कुमार ने नगर आयुक्त एवं ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी के साथ अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के आवागमन तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने का निर्देश दिया गया।
एसडीओ श्री राकेश कुमार ने पूजा पंडालों में प्रवेश एवं निकास मार्गों को सुचारु रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखना आवश्यक है।
प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई कि वे दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
#दुर्गापूजा #DurgaPuja2026 #समस्तीपुर #सुरक्षाव्यवस्था #यातायातव्यवस्था #विधिव्यवस्था #प्रशासनिकनिरीक्षण #समस्तीपुरप्रशासन #CMSamrat
#samratchoudhary #bihar
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | Patna, Bihar | Oct 16, 2026