जमुई: पूर्व स्वच्छता पर्यवेक्षक ने चा^/कू से हमला कर मुखिया प्रतिनिधि को किया घा^य^ल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
खैरा थाना क्षेत्र के खडाइन्च पंचायत के डुमरिया टांड़ गांव में ग्राम सभा के दौरान स्वच्छता मद की राशि को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की पूर्व स्वच्छता पर्यवेक्षक यद्दु रविदास ने पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी के प्रतिनिधि दिवाकर रविदास पर चा^/कू से ह^म^ला कर दिया। जिससे दिवाकर रविदास घायल हो गए। जिसे शुक्रवार की देर शाम 7:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आरोपित यद्दु रविदास को गि^रफ्ता^र कर लिया गया है।
इधर, यदू रविदास ने पुलिस को बताया कि स्वच्छता के पैसे को लेकर विवाद हुआ था और पहले उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी पीठ में चोट आई। इसके बाद वह भी उग्र हो गया और मुखिया प्रतिनिधि पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। #jamuiPolice #crime #Giraftar #viralpost #CrimeNews #jamuitopnews #khairapolice #mukhiyaji
Jamui, Jamui | Oct 3, 2026