जमुई: HIV पॉजिटिव गर्भवती को पहले सदर अस्पताल से किया जाता था रेफर, अब शुरू हुआ गंभीर बीमारी के गर्भवती का प्रसव
सदर अस्पताल की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा व व्यवस्था में एक और बदलाव व बढ़ोतरी की गई है। अब हेपेटाइटिस या HIV पॉजिटिव या अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित गर्भवती का प्रसंव किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा व संसाधनों की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इसी कड़ी में सदर अस्पताल में पहली बार चिकित्सकीय टीम ने तत्परता, कुशलता एवं आवश्यक संक्रमण-नियंत्रण प्रोटोकाल का पालन करते हुए HIV पॉजिटिव गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ्य बताए जा रहे हैं। यह सुविधा पहले नहीं थी। पहले ऐसे गंभीर बीमारी से ग्रसित गर्भवती को पटना रेफर किया जाता था, लेकिन अब वैसी गर्भवती को पटना जाना नहीं पड़ेगा सदर अस्पताल में ही सुरक्षित प्रसंव कराया जाएगा। उक्त जानकारी शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे दी गई है। #jamuitopnews #healthiswealth #HealthDepartmentBihar #jamui
Jamui, Jamui | Oct 2, 2026