जमुई: महात्मा गांधी जयंती पर जिला पदाधिकारी ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, बच्चों को गांधीजी के आदर्शों को जीवन में उतारने का दिया संदेश
जमुई: महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मियों एवं बच्चों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार केवल स्मरण करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें अपने जीवन, आचरण और व्यवहार में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बच्चों को सत्य, अहिंसा, अनुशासन, स्वच्छता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी जैसे गांधीजी के आदर्शों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। #jamui #dmjamui #jamuitopnews
Jamui, Jamui | Oct 2, 2026