Public App Logo
बदलाव की लहर जनसंपर्क अभियान 🌹 कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने काण्डाई तल्ली और काण्डाई मल्ली क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों से जनसंवाद किया। इस दौरान ग्राम प्रधान हनुमंत सिंह सहित वीरा देवी, बबिता देवी, मकानी देवी, मंजू देवी, सीता देवी, रश्मि देवी, नागेश्वरी देवी, भूरा देवी एवं अन्य ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याएं सामने रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का रास्ता जर्जर है और पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। ग्राम प्रधान हनुमंत सिंह ने रास्ते के निर्माण को बेहद जरूरी बताते हुए समस्या के समाधान की मांग की। अरुणा कुमार ने मौके पर उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने का भरोसा दिलाया। साथ ही क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के समर्थन की अपील की। जनता की आवाज, बदलाव का संकल्प। ✋ #बदलावकीलहर #अरुणाकुमार #कांग्रेस #काण्डाई #जनसंपर्क #जनताकीआवाज #उत्तराखंड - Pauri News