जनता दरबार में जल संस्थान और जल निगम के बीच फंसी ग्रामीणों की समस्या पर जिलाधिकारी नाराज।
जनता दरबार में जल संस्थान और जल निगम के बीच समन्वय के अभाव में ग्रामीणों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होने पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया नाराज नजर आईं। ग्रामीणों द्वारा पेयजल से जुड़ी समस्याएं सामने रखे जाने पर जिलाधिकारी ने दोनों विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि आपसी समन्वय बनाकर क्षेत्र में स्वयं जाएं और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निरीक्षण करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी समस्या को एक-दूसरे विभाग की जिम्मेदारी बताकर टालना उचित नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आपसी समन्वय के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।।
Pauri, Garhwal | Aug 17, 2026