Public App Logo
नागपंचमी पर नागदेव मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़। नागपंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को प्रसिद्ध नागदेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हल्की बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। तीन दिवसीय विशेष पूजन कार्यक्रम का यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ, जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। - Pauri News