अल्प प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल
शोकाकुल परिजनों से भेंट कर व्यक्त की शोक संवेदनाएं
==============================
मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल बुधवार को अल्प प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शोकाकुल परिवारों के निवास पहुंचकर दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मंत्री श्री पटेल ने विवेकानंद कॉलोनी स्थित स्वर्गीय श्री राजीव उपाध्याय के निवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके पश्चात मंत्री श्री पटेल ने पंचशील कॉलोनी स्थित श्री संतोष तिवारी एवं डॉ. रामेश्वर तिवारी के निवास पहुंचकर उनके पूज्य पिताजी स्वर्गीय पं. श्री चिंतामन तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इसी क्रम में मंत्री श्री पटेल श्री शेषराव यादव के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके दिवंगत पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री सालिकराम यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद मंत्री श्री पटेल बड़बन स्थित श्री अनिल राय के निवास पहुंचे और परिजनों से सौजन्य भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू भी उनके साथ थे। इसके पश्चात मंत्री श्री पटेल भोपाल के लिए रवाना हुए।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh