शोकसभा आयोजित कर दिवंगत कर्मचारी को दी श्रद्धांजलि
तहसील शहपुरा के राजस्व विभागीय कार्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड-3 श्री पुरुषोत्तम सिंह परस्ते के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई।
कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वर्गीय श्री पुरुषोत्तम सिंह परस्ते को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया , अपर कलेक्टर श्री जे. पी. यादव, डिंडौरी एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन और अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
#sevasankalap #sevasankalapabhiyan #collectordindori #jansamparkdindori
#Dindori #Shradhanjali #ShokSabha #DindoriAdministration #RevenueDepartment #MadhyaPradesh #MPGovernment