फिरोजाबाद: चीनी थोक विक्रेताओं के गोदामों पर प्रशासन का औचक निरीक्षण, स्टॉक सीमा के अंदर मिला
फिरोजाबाद। आज गठित अलग-अलग टीमों द्वारा जनपद के टूण्डला क्षेत्र में अग्रवाल ट्रेडिंग कम्पनी, श्री जी ट्रेडर्स एवं शिकोहाबाद क्षेत्र में छेदालाल राधारमण एंड संस, शिवशंकर लाल एंड संस चीनी थोक विक्रेताओं के भंडारण गृहों का औचक निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया गया।
सत्यापन के दौरान स्टॉक निर्धारित सीमा के अंदर मिला। डीलरों की वास्तविक स्टॉक स्थिति, खरीद-बिक्री रजिस्टर तथा भारत सरकार के पोर्टल पर दर्ज विवरण का मिलान किया गया, जिसमें कोई विसंगति नहीं पाई गई।
डीलरों को निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक न रखने और समय से पोर्टल पर स्टॉक फीड करने के निर्देश दिए गए। व्यापारियों को बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की कृत्रिम किल्लत या कालाबाजारी न करने की सख्त हिदायत दी गई।
विभाग ने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण निरंतर जारी रहेंगे और अनियमितता पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#FirozabadNews #Tundla #Shikohabad #SugarStockVerification #FoodDepartment #DMFirozabad #UPNews #ViralNews #TrendingNews #KalabazariParRok #StockLimit