फिरोजाबाद। रोटरी क्लब ऑफ फिरोजाबाद के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ललितेश जैन की बगीची में क्लब सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
क्लब अध्यक्ष ललितेश जैन ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण तैयार किया जा सकता है।
पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बंसल ने कहा कि पौधे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
रोटेरियन राहुल जैन ने कहा कि पौधरोपण को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे नियमित आदत बनाने की जरूरत है। पौधों की देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना उन्हें लगाना।
इस दौरान विनोद जैन, अरुण जैन, नितिन जैन, अचल मित्तल, देवीचरन अग्रवाल, महावीर प्रसाद, गोविंद प्रसाद, कल्पना राजौरिया आदि मौजूद रहे।