फिरोजाबाद पुलिस ने जनशिकायतों के निस्तारण के लिए चलाया विशेष अभियान, मौके पर जाकर 25 शिकायतों का निस्तारण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत -
- समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ता के मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।
- प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में कम से कम 1 स्थान और थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम 2 स्थानों पर प्रतिदिन मौके पर निस्तारण करेंगे।
- 24-08-2026 को चलाए गए अभियान के तहत कुल 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
- शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत के निस्तारण के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
- पुलिस शिकायतकर्ता के घर मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर समाधान करेगी और दोनों पक्षों का फीडबैक लेकर संतुष्ट किया जाएगा।
- शिकायतकर्ता को बार-बार थाने अथवा उच्चाधिकारियों के पास आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, उसकी शिकायत का निस्तारण मौके पर बेहतर तरीके से हो पाएगा।