कटनी नगर: दाल मिल की मशीन में फंसकर महिला मजदूर की मौत, पीड़ित परिवार अंतिम संस्कार के लिए भी मोहताज
कटनी : शहर के माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली कॉलोनी के पास स्थित नारायण प्रोडक्ट दाल मिल में शनिवार की सुबह एक हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई है। मिल में काम करने के दौरान 28 वर्षीय महिला मजदूर प्रियंका यादव (पति जुगल यादव) की मशीन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका यादव मोहल्ला की निवासी थी। इस घटना के बाद से मासूम बच्चों और स्वजनों का रो-रोकर