मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के गरोठ में समस्या निवारण शिविर संपन्न हुआ
शिविर में मौके पर 112 आवेदनों का निराकरण किया गया
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के गरोठ में जन समस्या निवारण शिविर संपन्न हुआ। शिविर में 112 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में 270 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनु प्रिया यादव, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्रहीयों को विधायक श्री चंद्र सिंह सिसोदिया तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा चेक वितरित किये।
#Mandsaur
#मंदसौर