बारुन: भटका हुआ व्यक्ति 112 की मदद से अपने परिवार से मिला, बारुण पुलिस ने उसे सकुशल सौंपा
औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति एक घर में घुस गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस की 112 आपातकालीन सेवा को दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को सुरक्षित बारुण थाना लेकर आई। पूछताछ के दौरान पता चला कि व्यक्ति भटका हुआ है और अपना घर व पता बताने में असमर्थ है।