Public App Logo
कथित मर्डर के बाद बवाल! आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों पर की पत्थरबाजी रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में अधेड़ मजदूर को गोली मारकर आरोपी फरार, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग" रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज घटना। 60 वर्षीय चनेश्वर चौधरी को कथित तौर पर गोली मारी गई। चनेश्वर चौधरी पहले आरोपी अजीत तिवारी के यहां मजदूरी का काम कर चुके थे। बुधवार को किसी काम से अजीत तिवारी के घर पहुंचे थे, तभी वारदात हुई। आरोप है कि गोली मारने के बाद आरोपी अजीत तिवारी घायल को अपने साथ लेकर फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए ले जाया गया या साक्ष्य छिपाने की कोशिश हुई, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश, ग्रामीणों ने आरोपी के घर में घुसकर आग लगा दी। आगजनी में घर का कई सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी की गिरफ्तारी और घायल की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है..... - Kargahar News