उदयपुर के अंबामाता थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद इस्माइल उर्फ मन्नू उर्फ बड़ा मेवाती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अरबाज और आरिफ द्वारा उसके परिवार को पिस्टल दिखाकर डराने के बाद बदला लेने के लिए उसने दोनों के घर पर फायरिंग की थी। आरोपी ने बरामद पिस्टल सलमान उर्फ बल्ली निवासी निंबाहेड़ा से खरीदना बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 27 प्रकरण दर्ज हैं।#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies
#jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #UdaipurNews #UdaipurCrime #UdaipurPolice #AmbamataPolice #Ambamata #UdaipurBreaking #RajasthanNews #RajasthanCrime #CrimeNews #PoliceAction #IllegalPistol #IllegalWeapons #WeaponRecovery #UdaipurLatestNews #UdaipurBreakingNews