स्कूलों में मिड-डे मील की जांच, अधिशासी अधिकारी शाहरुख खान ने तीन स्कूलों का किया निरीक्षण
कानोड़। नगर पालिका कानोड़ के अधिशासी अधिकारी शाहरुख खान ने बुधवार को क्षेत्र के तीन राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण कर वहां संचालित मिड-डे मील योजना की व्यवस्थाओं की जांच की।
अधिशासी अधिकारी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अकोला, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुमड़िया तथा कोछाफला विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जा रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता, व्यवस्था एवं वितरण संबंधी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय स्टाफ से भोजन व्यवस्था को लेकर जानकारी ली गई तथा विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने पर जोर दिया गया।
इस दौरान नगर पालिका के कार्मिक कन्हैयालाल एवं मनोज चौधरी भी मौजूद रहे।
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026