Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
लहरो से डरकर नौका पार नही होतीं ! कोशिश करने वालों की कभी हार नही... - Motihari News
s8418
No video available
लहरो से डरकर नौका पार नही होतीं ! कोशिश करने वालों की कभी हार नही होतीं !! आप सभी का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद लेने के लिए ,जिला परिषद क्षेत्र सं०-36( पिपरा )से युवा जिला परिषद उम्मीदवार भाई शशि भूषण यादव अगला चुनावी रणभूमि में आएंगे ।।
98 views |
Motihari, East Champaran
| Oct 11, 2021
MORE NEWS
सोमेश्वर नाथ धाम में आस्था का अद्भुत नजारा पवित्र श्रावण मास के तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर सोमेश्वर नाथ धाम अरेराज में हेलीकॉप्टर से की गई भव्य पुष्प वर्षा ने श्रद्धा और भक्ति के वातावरण को और दिव्य बना दिया। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के सौजन्य से बाबा सोमेश्वर नाथ एवं उनके श्रद्धालुओं के ऊपर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस दिव्य और विहंगम दृश्य को देखकर भक्तगण अद्भुत उत्साहित दिखे और सभी ने एक स्वर से बाबा का जयकारा लगाया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Aug 18, 2026
महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आज दिनांक 17 अगस्त, 2026 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मोतिहारी शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च कचहरी चौक से मीना बाजार होते हुए ज्ञान बाबू चौक, धर्म समाज चौक, भवानीपुर जिरात होते हुए छतौनी तक एवं पुनः मीना बाजार होते हुए बलुआ चौक तक निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा आम लोगों से मिलकर जरूरी फीडबैक लिया गया और महावीरी झंडा जुलूस को शांति एवं सद्भाव के वातावरण में निकालने की लोगों से अपील की गई। जिला प्रशासन द्वारा महावीरी झंडा जुलूस को लेकर सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, लगातार निगरानी तथा आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी, सीसीटीवी ड्रोन कैमरा एवं अन्य माध्यमों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक, भ्रामक अथवा अफवाह फैलाने वाली गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इस अवसर पर डीएम और एसपी ने लोगों से अपील की कि महावीरी झंडा जुलूस को पूर्ण शांति, भाईचारे एवं पारस्परिक सद्भाव के साथ संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग, समय एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। फ्लैग मार्च सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा,सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री अरुण कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार सहित टाउन थाना एवं छतौनी थाना के थाना प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Aug 18, 2026
श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना जनसम्पर्क विभाग-सह-प्रभारी मंत्री पूर्वी चम्पारण मोतिहारी की अध्यक्षता में महात्मा गाँधी प्रेक्षा गृह, मोतिहारी में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 15.08.2026 कुल 1272 भूमि बंदोबस्ती परवाना / वासगीत पर्चा का वितरण किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद श्री संजय जायसवाल, माननीय विधायक श्री कृष्णनंदन पासवान, श्रीमती शालिनी मिश्रा, श्री श्यामबाबू प्रसाद यादव, श्री लालबाबू प्रसाद, गुप्ता, श्री सचिन्द्र प्रसाद सिंह, श्री राजेश कुमार उर्फ बबलु गुप्ता, श्री प्रमोद कुमार सिन्हा, श्री विशाल कुमार भी उपस्थित रहे। पर्चा वितरण के अवसर पर जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंह एवं सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा भी उपस्थित थे। पर्चा वितरण का यह कार्यक्रम बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की महत्त्वाकांक्षी योजना अभियान बसेरा 2 के अंतर्गत गरीब एवं भूमिहीन परिवार के लोगों को वास स्थल के रूप में 03 डीसिमल से 05 डीसिमल तक भूमि उपलब्ध कराया जाता है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Aug 18, 2026
*पूर्वी चंपारण जिला के 59 पंचायतों में सहयोग शिविर का किया गया आयोजन* *सदर प्रखंड मोतिहारी के रुलही ग्राम पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी ने शिरकत कर लोगों की सुनी शिकायतें एवं त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश* *अब तक के सहयोग शिविर में प्राप्त 18101 आवेदन के विरुद्ध 17062 अर्थात 94. 26% का किया गया निष्पादन* पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत शेष बचे कुल 59 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिले में सहयोग शिविर के आयोजन का प्रारंभ 19 मई 2026 से हुआ था। पूर्व के पांच चरणों में जिला के 335 पंचायत में सहयोग शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन कर लिया गया था। आज शेष बचे 59 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने सदर मोतीहारी प्रखंड के रुलही पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में खुद शिरकत कर आम जनों रूबरू हुए। सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। बहुत से ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी जिसका उन्होंने तुरंत निष्पादन का संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। सहयोग शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री अरुण कुमार सहित प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। यहां पर उमेश पासवान की पत्नी विमल देवी ने बताया कि उनके नाम से जमीन का पर्चा कटा हुआ है, लेकिन दूसरा व्यक्ति बलपूर्वक घर बनवा रहा है। जिलाधिकारी ने अंचल अधिकारी को एक दिन में जांच कर वस्तु स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया। कुछ अन्य ग्रामीणों ने भी पर्चा की मांग की। श्री राम जी राम के द्वारा बताया गया कि उनके लड़के की मृत्यु 30 .07. 2025 में हो गई थी, उन्होंने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से संबंधित सहायता की मांग की। उनके आवेदन को अनुमंडल पदाधिकारी को देते हुए जिलाधिकारी ने दो दिनों में जांच कराते हुए उसे पर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। रुलही पंचायत में कुल 12 वार्ड शामिल हैं। जिलाधिकारी के द्वारा सोलर लाइट की शिकायत पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को आज ही सभी वार्डो का भ्रमण कर सोलर लाइट संबंधी जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर एजेंसी के द्वारा गड़बड़ी की गई है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सदर प्रखंड के सभी 16 पंचायत में अगले 16 दिन में भ्रमण कर सोलर लाइट की स्थिति के संबंध में प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करें। नल जल की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के द्वारा कनीय अभियंता विद्युत एवं पीएचईडी को निर्देश दिया गया कि जहां भी नल जल की समस्या है उसका शीघ्र निष्पादन करें। एक ग्रामीण लक्ष्मण दास के द्वारा बताया गया कि अंत्योदय योजना के तहत मात्र 30 के किलोग्राम खाद्यान्न ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि जहां भी जरूरत हो अपनी देखरेख में खाद्यान्न का वितरण कराएं एवं सभी जगह यह सुनिश्चित करें कि जो निर्धारित मात्रा है उतने का वितरण भी किया जाए। कहीं भी कमी पाई जाए तो डीलर के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करें। रुलही पंचायत शिविर में कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 26 आवेदनों का निष्पादन किया गया था। 36 आवेदन राशन कार्ड से संबंधित थे जिसका निष्पादन नहीं किया जा सका है क्योंकि राशन कार्ड से संबंधित वेबसाइट अभी सुचारू रूप से चालू नहीं है। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि जैसे ही वेबसाइट चालू हो सभी प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध राशन कार्ड निर्गत करने की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी के द्वारा सहयोग शिविर में आए ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया और शिविर के महत्व को बताया गया। डीएम ने कहा कि आपको अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराना होगा और तत्पर रहना होगा। "सहयोग शिविर" पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के द्वारा बनाई गई एक समुचित व्यवस्था है जहां पर लोग अपनी समस्याओं को रख रहे हैं और उसका समाधान करा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए कृत संकल्पित है। समस्याओं को ऑनलाइन सहयोग पोर्टल अथवा ऑफलाइन माध्यम से जमा कराया जा सकता है। प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय अथवा अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में शिकायतों को दिया जा सकता है। अगर समाधान नहीं होता है तो प्रत्येक कार्य दिवस में संध्या 4:00 बजे से 5:00 तक जिलाधिकारी के कार्यालय में जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर लोगों का जीवन आसान हो इसको लेकर जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है और कार्य कर रहा है। इस अवसर पर मुखिया श्री मदन मोहन दास, सरपंच श्री सुरेंद्र साह सहित पंचायत स्तर के सभी कर्मी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Aug 18, 2026
सोमेश्वर नाथ धाम में आस्था का अद्भुत नजारा पवित्र श्रावण मास के तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर सोमेश्वर नाथ धाम अरेराज में हेलीकॉप्टर से की गई भव्य पुष्प वर्षा ने श्रद्धा और भक्ति के वातावरण को और दिव्य बना दिया। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के सौजन्य से बाबा सोमेश्वर नाथ एवं उनके श्रद्धालुओं के ऊपर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस दिव्य और विहंगम दृश्य को देखकर भक्तगण अद्भुत उत्साहित दिखे और सभी ने एक स्वर से बाबा का जयकारा लगाया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Aug 17, 2026