*दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, पूजा समितियों के साथ बैठक*
*मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण।* आज दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को जिला अग्निशमन कार्यालय, मोतिहारी में जिला अग्निशमन पदाधिकारी, मोतिहारी के अध्यक्षता में जिले के सभी दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों के साथ अग्नि सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला अग्निशमन पदाधिकारी *मो० आरिफुज्जमा* द्वारा सभी पूजा समितियों को अग्नि सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि त्यौहार के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अग्नि दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि *बड़े पूजा पंडालों के लिए फायर NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लेना अनिवार्य है।* बिना NOC के पंडाल का निर्माण नहीं किया जाए। NOC के लिए ऑनलाइन आवेदन बिहार अग्निशमन सेवा के पोर्टल पर किया जा सकता है।
*बैठक में दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश:*
1. पंडाल में प्रवेश और निकास के लिए कम से कम दो अलग-अलग और चौड़े रास्ते होने चाहिए।
2. पंडाल के अंदर बिजली के तारों को व्यवस्थित रखें और ओवरलोडिंग से बचें।
3. पंडाल के अंदर ज्वलनशील सामग्री जैसे प्लास्टिक, कपड़ा, थर्माकोल का उपयोग कम से कम करें।
4. प्रत्येक पंडाल में 2 से 4 अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) एवं बालू से भरी बाल्टियाँ अनिवार्य रूप से रखें।
5. किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन नियंत्रण कक्ष के नंबर 101 पर संपर्क करें।
अंत में सभी पूजा समिति के अध्यक्षों ने अग्निशमन विभाग के द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar