रुद्रप्रयाग में भूतपूर्व सैनिक सम्मान समारोह, मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया सम्मान
रुद्रप्रयाग में आज वीर वंदन भूतपूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।
विशेष वार्ता में मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि अगले दो महीने के भीतर रुद्रप्रयाग जिले में डॉक्टरों की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है और रिक्त पदों पर डॉक्टर उपलब्ध कराए जाएंगे।
मंत्री ने बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राखी जैसे पवित्र पर्व को राजनीति का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि जो भी लोग चुनावी मैदान में उतरेंगे, उन्हें पहले जमीन पर काम करना होगा और उसके बाद जनता से सहयोग की उम्मीद करनी चाहिए।
इस दौरान उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों के योगदान और देश के प्रति उनकी सेवाओं को याद करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों का सम्मान समाज और सरकार की जिम्मेदारी है। समारोह में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे। #facebookviral #BJPGovernment #army #Instagram #uttarakhand #rudraprayag #today #Update #rakshabandhan #hospital #viral #reports #rewards