#अलीगढ़ में स्पा सेंटर पर छापा, कई पुरुष-महिलाएं हिरासत में; मची भगदड़, सीओ द्वितीय पुलिस बल के साथ मौके पर,
क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने रौक लक्जरी स्पा सेंटर पर छापा मारकर कई पुरुषों और महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस की अचानक छापेमारी से स्पा सेंटर में भगदड़ मच गई। कार्रवाई के दौरान सीओ द्वितीय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने मौके से हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामला गांधी पार्क थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास स्थित स्पा सेंटर का है।
#Aligarh #PoliceRaid #SpaCenter #GandhiPark #PoliceAction
Koil, Aligarh | Aug 21, 2026